Skip to main content

कोरोना महामारी से जुड़े कुछ सवाल भारत की जनता से


आज भारत जिस अवस्था से गुजर रहा है। क्या इसमें हमारा हाथ नहीं है? आज हर कोई कोरोना महामारी से लड़ रहा है।  जहां लोग अब मास्क और दो गज दुरी के नियमो का पालन कर रहे - क्या ये तब नहीं कर सकते थे जब इस महामारी का असर काम था ? 

आज जहां लोग सरकार को दोषी मानते है। क्या वही लोग खुद को दोषी मानेगे ? 

क्योकि आज भी बहुत से इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे है।  आज भी लोगो का आपस में बगैर दुरी के बैठना, मास्क न पहना, सरकार द्वारा दिए गए नियमो का पालन न करना।  ऐसे कई कारण है जो कोरोना जैसी महामारी को फैलाने में अपनी भूमिका निभा रहे है।  


लोगो का कहना है कि सरकार कोरोना को रोकने में विफल रही है।  सरकार ने समय पर कोई फैसला नहीं लिया।  विपक्ष सरकार के लिए हर फैसले को गलत साबित करने में लगा है। लोगो में अफवाहों का दौर चल रहा है। माना सरकार विफल है पर क्या आपने कभी सरकार के नियमो का पालन किया, अगर सरकार के दिए निर्देशों का पालन भर भी अगर हम करते तो शायद आज अकड़े इस कदर ख़राब न होते और हम सरकार पर भी सवाल उठाने के हक़दार होते। 


कुछ सवाल सरकार से भी है।  क्या जब हमें पता था कि कोरोना संकट को अभी रोका नहीं जा सकता तो इसकी  तैयारी समय रहते क्यों नहीं कि गयी।  क्यों विदेशी विमानों कि आवाजाही पर रोक नहीं लगायी गई, क्यों कोरोना प्रभावित राज्यों से लोगो के आवागमन पर रोक नहीं लगी, क्यों चुनावो की रैलियों में नियमो का ध्यान नहीं रखा गया, क्यों नियम तोड़ने वालो पर सख्ती नहीं कि गयी?

आज जब हमारे डॉक्टर इस महामारी से लोगो को बचाने का प्रयास कर रहे है तो लोगो इसमें भी कमाई का अवसर बनाने से नहीं चूक रहे।  कही लोग दवाइयों की काला बाज़ारी कर रहे है तो कही अस्पतालों में बेड की, आज आलम इस कदर है की लोगो को अपने परिजनों की लाशो तक को देखना नसीब नहीं हो रहा है। 

जो शमशान घाट पहले सिर्फ कुछ शवों का अंतिम संस्कार करते थे आज उन घाटों में लोगो को शवों का दाहसंस्कार करने के लिए कई घंटो या कई दिनों का इंतजार करना पड रहा है। 

अगर अभी लोग नहीं माने तो आने वाले समय में संकट और भी गहरा सकता है और तब शायद और भी ज्यादा देर हो सकती है।  

या फिर सरकार द्वारा lockdown का फैसला ही हमें इस महामारी से बचाने में एक मात्र उपाए रह जायेगा। इस lockdown का कितना बुरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है ये आप सब से बेहतर कौन जान सकता है।  

इसलिए मास्क लगाए, दो गज दूरी के नियम का पालन कर।  हो सके तो बिना जरुरी काम के घर से ना निकले। 

मेरे अपने व्यक्तिगत विचार है| आप चाहे तो अपने विचार कमेंट में लिख सकते है।    

Comments

  1. एक सच जो जनता को समझना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। मै आपके सवालो से सहमत हूँ।

    ReplyDelete

Post a Comment