Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

भारतीय राजनीती का सच

भारत एक ऐसा देश जहा विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र वास करता है। अब लोकतंत्र है तो उसे चलाने के लिए एक निर्धारित सरकार चाहिए।  सरकार है तो एक विपक्ष भी होना चाहिए।  क्या आप को पता है भारत में कुल कितनी पार्टिया है। भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम प्रकाशन (2019) के अनुसार, पंजीकृत पार्टियों की कुल संख्या 2698 थी, जिसमें 8 राष्ट्रीय दल, 52 राज्य दल और 2638 गैर-मान्यता प्राप्त दल थे।  आज जहा मौजूदा समय में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी ) की सरकार है वही विपक्ष में बाकि 7 राष्ट्रीय दल जिसमे सबसे मजबूत विपक्ष के नाम पर कांग्रेस और त्रिमूल कांग्रेस के नाम शामिल है। भारत में राजनीती को एक अलग नजरिये से देखा जाता है। पार्टियों और राजनेताओ के किये हर एक वादे को सच मान कर हम वोट देते है और एक सरकार चुनते है। सरकार में आने के बाद नेता अपने वादे को भूल अपनी जेबे और घर भरने में लग जाते है। भारत में राजनीती को एक धंधे के तौर पर माना जाता है।  हमारे यहाँ जब कोई नेता विधायक बनता है तो उसकी आने वाली कई पुस्ते आराम से उन सेवाओं का लाभ उठाती है जो उनके पूर्वजो को विधायक के तौर पर म...

कोरोना महामारी से जुड़े कुछ सवाल भारत की जनता से

आज भारत जिस अवस्था से गुजर रहा है। क्या इसमें हमारा हाथ नहीं है? आज हर कोई कोरोना महामारी से लड़ रहा है।  जहां लोग अब मास्क और दो गज दुरी के नियमो का पालन कर रहे - क्या ये तब नहीं कर सकते थे जब इस महामारी का असर काम था ?  आज जहां लोग सरकार को दोषी मानते है। क्या वही लोग खुद को दोषी मानेगे ?  क्योकि आज भी बहुत से इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे है।  आज भी लोगो का आपस में बगैर दुरी के बैठना, मास्क न पहना, सरकार द्वारा दिए गए नियमो का पालन न करना।  ऐसे कई कारण है जो कोरोना जैसी महामारी को फैलाने में अपनी भूमिका निभा रहे है।   लोगो का कहना है कि सरकार कोरोना को रोकने में विफल रही है।  सरकार ने समय पर कोई फैसला नहीं लिया।  विपक्ष सरकार के लिए हर फैसले को गलत साबित करने में लगा है। लोगो में अफवाहों का दौर चल रहा है। माना सरकार विफल है पर क्या आपने कभी सरकार के नियमो का पालन किया, अगर सरकार के दिए निर्देशों का पालन भर भी अगर हम करते तो शायद आज अकड़े इस कदर ख़राब न होते और हम सरकार पर भी सवाल उठाने के हक़दार होते।  कुछ सवाल सरकार से भी है।...